फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 माह बाद सेक्टर 52 से हटा अतिक्रमण, 13 कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में बुधवार को अवैध लगने वाली मांस-मछली की दुकानों को हटाया गया। 44 माह बाद अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते व एमओएच की सामूहिक कार्रवाई के बाद 13 चालान काटे गए। वहीं, काफी संख्या में मुर्गी और मछली जब्त की गई।
विज्ञापन

पार्षद चंद्रवती शुक्ला ने कहा कि मेयर राजबाला मलिक की वजह से अवैध दुकानें हटाई जा सकीं। वार्ड में अवैध रूप से मांस मछली बेचने वालों की रोज तीन से चार नई दुकानें खुल जाती हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जब शिकायत की तो अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते से लेकर एमओएच तक में शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वर्ष 2017 से लेकर अगस्त माह तक की बैठक में यह मुद्दा उठा, लेकिन कोई हल नहीं निकला। आखिर मेयर से यह शिकायत कर जल्द कार्रवाई कराने की अपील की। मेयर ने तत्काल ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा व एमओएच डॉ. ओपी सिंह से सामूहिक अभियान चलाने को कहा। मेयर के निर्देश पर कार्रवाई हुई तो अवैध रूप से दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह के नेतृत्व में दुकान बनाने वालों का चालान किया गया। पार्षद ने कहा कि निगम का यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें