फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की तस्वीर खींच कर निगम को भेजें, व्हाट्सऐप नंबर जारी

Mon, 18 Apr 2016 05:16 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
अगर शहर में किसी जगह पर अतिक्रमण हो एवं बाजार में फड़ी बाजार सज गया हो तो इसकी शिकायत करने के लिए व्हाट्सऐप नंबर जारी किया है। इसलिए अब आपको नगर निगम में अधिकारियों के कार्यालय में आकर चक्कर लगाने की जरूरत नही है। अब आप अवैध कब्जाधारकों की तस्वीर मोबाइल पर कैद करके इसे सीधा नगर निगम के पास भेज सकते है।
विज्ञापन


नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने सोमवार को इसके लिए एक वाटस एप्प नंबर जारी किया है। जिसका नंबर 9872741138 है। चौधरी का कहना है कि इस नंबर पर कोई भी अपनी शिकायत और अतिक्रमण की फोटो भेज सकता है। उनका कहना है कि शिकायत आने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर बी पुरुषार्था के निर्देश पर निगम ने यह नंबर जारी किया है। सोमवार के मनीमाजरा में लगे खुले दरबार लोगों ने यहां पर लगने वाले अवैध कब्जो और फडिय़ों की खूब शिकायत की जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस समय शहर के प्रमुख बाजारों में शाम 7 बजे के बाद फड़ी बाजार सज जाता है लेकिन अतिक्रमण हटाओ दस्ते के कर्मचारियों की डयूटी भी 7 बजे तक थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें