फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः बौखलाए अतिक्रमणकारियों ने फोटोग्राफर से की बदतमीजी, बाद में मांगी माफी

Thu, 17 Oct 2019 12:47 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब कार्रवाई करने जा रहे अफसरों और पत्रकारों से हाथापाई करने पर उतारू हो जा रहे हैं। बुधवार को सेक्टर-41 मार्केट के दुकानदारों ने पार्किंग से लेकर बरामदों तक में कब्जा कर सामान रख रखा था। इस दौरान जब अमर उजाला के फोटोग्राफर ने उनकी फोटो लेनी चाही तो दुकानदार दबंगई पर उतर आए। फोटोग्राफर का कैमरा छीनकर अतिक्रमण के फोटो डिलीट कर दिए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने आरोपी दुकानदारों को पकड़ लिया और थाने ले गई। जहां माफी मांगने के बाद उनसे लिखित माफीनामा लिखवाया। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद एक ओर जहां इंफोर्समेंट विंग की सख्ती बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बुधवार को सेक्टर-41 मार्केट में बूथ नंबर 25, 34 और 32 के दुकानदारों ने जबरदस्त अतिक्रमण कर रखा था।

जैसे ही अमर उजाला के फोटोग्राफर ने इसकी फोटो खींची तो बूथ नंबर 25 के संचालक सुरेश कुमार और उनके बेटे गौरव कुमार, बूथ नंबर 32 के संचालक विनोद व बूथ नंबर 34 पर काम करने वाले राम ने फोटोग्राफर से कैमरा छीन लिया और फोटो डिलीट करने को कहा। जानकारी देने के बावजूद मार्केट के दुकानदार फोटोग्राफर के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। इसके बाद जैसे ही फोटोग्राफर ने पुलिस को मामले की सूचना दी, सभी अतिक्रमणकारियों ने दौड़कर अपना सामान दुकानों के अंदर रख लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंकर सभी बूथ संचालकों को गाड़ी में बैठाया और थाने ले गई। इसके साथ ही मार्केट वेलफेयर के अध्यक्ष सुनील जैन को थाने बुलाया। बाद में मार्केट के प्रधान ने बीचबचाव करते हुए सभी दुकानदारों से कृष्णा मार्केट में माफी मंगवाई। साथ ही पुलिस ने चारों आरोपियों को हिदायत दी कि अगली बार शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। इसके बाद चारों से माफीनामा लिखवाया गया।

इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टर को भी घेरा था दुकानदारों ने
बता दें कि कुछ दिन पूर्व सेक्टर- 41 में तैनात सब इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया था। साथ ही उनका चालान भी काटा था। दबंग दुकानदारों ने इंफोर्समेंट विंग का ट्रक घेर लिया और हाथापाई पर उतारु हो गए। सब इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब जाकर मामला शांत हुआ। इसी तरह सेक्टर-19 की पालिका मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ इंफोर्समेंट विंग की टीम गई थी। तब अतिक्रमणकारियों ने कर्मचारियों को घेर लिया था। साथ ही ट्रक की घेराबंदी कर नारेबाजी करने लगे थे। तब भी किसी तरह कर्मचारी वहां से बचकर निकले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें