मोगा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है और दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। 28 जनवरी को मोगा के कोट ई सेखा के पास से चार बदमाशों ने एक किआ गाड़ी खोकर फरार हो गया थे। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि किआ गाड़ी मोगा एरिया में घूम रही हे और कोई वारदात को अंजाम देने वाला है।
विज्ञापन
मोगा पुलिस के सीआईए टीम, धर्मकोट पुलिस और कोट ई सेखा पुलिस ने गाड़ी का पीछा करते हुए मोगा के गांव चुग्गा लिंक रोड पर पुलिस ने किआ गाड़ी में सवार चारों बदमाश को घेराबंदी कर ली। गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए और दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घायल दोनों बदमाशों की पहचान विशाल वादी हरिके और बॉबी वादी फतेहगढ़ पंचतुर के रूप में हुई है। वहीं, हरप्रीत और साहिल मौके से भागने में कामयाब हो गए। बदमाशों ने मौके पर पुलिस के ऊपर चार फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए बदमाशों के पांच फायरिंग की है। मौके पर मोगा पुलिस के अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।