फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में अब चेहरा दिखाने से लगेगी हाजिरी, नई व्यवस्था लागू

Tue, 02 Mar 2021 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन के लगभग सभी विभागों में अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज कराई जाती है लेकिन चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने एक कदम आगे बढ़कर परिसर में फेस स्कैनर लगा दिए हैं। कर्मचारियों व अधिकारियों को अब चेहरा दिखाकर ही उपस्थिति दर्ज करानी होगी। सोमवार से ये व्यवस्था लागू भी हो गई है।  
विज्ञापन


सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि बोर्ड में स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम शुरू कर दिया है। सीएचबी के कर्मचारियों ने सोमवार को नई व्यवस्था के तहत ही उपस्थिति दर्ज कराई है। बोर्ड ने ऑफिस के ए और सी ब्लॉक में ये मशीनें लगाई हैं, जहां पर पूरे स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वह चेहरा दिखाकर ही उपस्थिति दर्ज कराएं। 

सीएचबी में पुरानी बॉयोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर दफ्तर आने व जाने के निर्देश दिए हैं। यशपाल गर्ग ने कहा कि सीएचबी अपनी अधिकतम सेवाओं को ऑनलाइन कर चुका हैं और जो सेवाएं रह गई हैं, उनको भी जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि कोरोना काल के दौरान बॉयोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहा। यही कारण है कि अधिकतर सरकारी और निजी कार्यालयों में इसको बंद करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें