फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लंबित मांगों पर कर्मचारियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की शुक्रवार को हुई बैठक में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और छह फैडरेशनों के प्रतिनिधियों ने लंबित मांगों और प्रशासन की उदासीनता पर चर्चा की। मोर्चा के कंवीनर गोपाल दत्त जोशी, रंजीत मिश्रा, विपिन शेर सिंह, सुरमुख सिंह और सुखबीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी से रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों को मजबूती से उठाने और प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए 21 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छहों फैडरेशनों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें