फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वेतन घटाने के विरोध में गरजे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्रैचों में काम कर रहे 125 से अधिक बालसेविकाओं व हेल्परों का वेतन घटाने के विरोध में रोष रैली और प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सेक्टर-23 के बाल भवन के सामने भारतीय बाल कल्याण परिषद कर्मचारी यूनियन ने किया।
विज्ञापन

यूनियन की प्रधान रेखा शर्मा, उप प्रधान सुनीता शर्मा, रेखा गोरा, लखविंदर कौर, वंदना सेखावत और महासचिव बिहारी लाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इन नेताओं ने प्रशासन के अधिकारियों की निंदा की। उन्होंने कहा कि क्रैचों के कर्मचारी रोज 10-11 घंटे लगातार बच्चों की देखभाल करते हैं। फुल टाइम वर्करज हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें वेतनमान व डीसी रेट दिया जा रहा है, जिसे समाज कल्याण विभाग ने मनमर्जी से घटाकर आंगनबाड़ी के बराबर कर दिया है, जो ठीक नहीं है। प्रदर्शन को कई नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें