चंडीगढ़। पीयू की ओर से कर्मचारियों का सचिवालय भत्ता काटे जाने से आक्रोशित कर्मचारी हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि हाईकोर्ट से हजारों कर्मचारियों को उम्मीद है। साथ ही कर्मचारी हाईकोर्ट के समक्ष हर पक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि पीयू ने उनकेसाथ अन्याय किया है। सचिवालय भत्ता काटने से उनके परिवार प्रभावित होंगे। साथ ही उन पर कर्ज भी होगा। उन्होंने कहा कि वेतन के मुताबिक कर्मचारियों ने पहले लोन लिए थे। कुछ गाड़ियां खरीदी तो कुछ मकान खरीदे। बच्चों की शादी से लेकर अन्य खर्चों का बजट तक बनाया था, लेकिन अचानक सचिवालय भत्ता रोक दिया गया। उन्हें यह नहीं पता था कि भविष्य में उनके साथ ऐसा होगा। इससे कर्मचारियों को बड़ा धक्का लगा है। अब न्याय के लिए हाईकोर्ट जा रहे हैं। उम्मीद है कि उन्हें राहत मिलेगी। वहीं कुछ कर्मचारी संगठन आंदोलन भी कर सकते हैं।