चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर 17 नगर निगम कार्यालय के बाहर नौकरी से निकाले गए टयूबवेल ऑपरेटरों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि वरीयता अनुसार उन्हें नौकरी पर रखा जाए। यह प्रदर्शन यूटी चंडीगढ़ सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के बैनर तले हुआ। फेडरेशन के अध्यक्ष रंजीत मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन सेक्टर-17 के नगर निगम के बाहर हुआ। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेयर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र दिया जा चुका है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की।