फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 2022 का पुरानी पेंशन नोटिफिकेशन लागू न होने पर मुलाजिमों का रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 2022 में जारी नोटिफिकेशन आज तक लागू न होने के विरोध में पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट के माझा जोन कन्वीनर गुरविंदर सिंह खैहरा की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट के प्रधान अश्वनी अवस्थी ने कहा कि 18 नवंबर 2022 को सरकार ने पुरानी पेंशन का नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन 2026 तक एक भी एनपीएस मुलाजिम को इसका लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

अस्थायी आश्वासनों के बावजूद मुलाजिमों की मांगें पूरी नहीं की गई हैं। अवस्थी ने कहा कि वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और मुलाजिम मामलों की कैबिनेट सब कमेटी राज्य की वित्तीय स्थिति को बहाना बनाकर केंद्रीय एनपीएस योजना थोपने की तैयारी कर रही है, जिसे मुलाजिम स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में मुलाजिम संगठन एकजुट होकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए सड़क पर उतरेंगे और सरकारी विभागों में कामकाज ठप रखेंगे। प्रदर्शन में सुखराज सिंह सरकारिया, निर्मल सिंह, परमिंदर सिंह, हीरा लाल, गुरतेज सिंह और बलदेव सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें