फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाजिम पहुंचे दिल्ली, वित्त मंत्री से हुई मीटिंग

Fri, 29 Nov 2013 09:27 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर संघर्ष पर चल रहे एसएसए-रसमा मुलाजिम का एक दल वीरवार को दिल्ली पहुंचा। वहां पर उन्होंने विधान सभा चुनाव लड़ रहे अकाली उम्मीदवारों व वित्तमंत्री पंजाब से मुलाकात की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मांग रखी कि उनकी मुख्यमंत्री से मीटिंग करवाई जाए। वरना वे सरकार के खिलाफ एक पोस्टर जारी करेंगे।

जिससे दिल्ली व पंजाब में बांटा जाएगा। वहीं, वित्तमंत्री ने मुलाजिमों की मांग को जायज माना। साथ ही जल्दी इसे पूरा करने का आश्वासन दिया।

वीरवार को मुलाजिमों का नियमित धरना 11वें दिन में प्रवेश कर गया। जबकि, कलम छोड़ हड़ताल 39वें व भूख हड़ताल चौथे दिन में पहुंची। इस दौरान सुबह ही मुलाजिम एसोसिएशन का एक दल दिल्ली रवाना हो गया।

यूनियन के प्रधान तलविंदर सिंह ने बताया कि उप प्रधान गुरमीत सिंह की अगुवाई में दिल्ली गए थे। जहां पर मुलाजिमों ने अकाली उम्मीदवार मनजिंदर सिंह व राम सुंदर को अपनी मांगें बताई।
विज्ञापन


साथ ही मांग की मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से उनकी मुलाकात करवाई जाए। फिर मुलाजिमों ने वित्त मंत्री पंजाब से मुलाकात की। उन्होंने मुलाजिमों को मांगे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

दूसरी तरफ धरना स्थल पर जिला लुधियाना की परमजीत कौर, जिला मोहाली की वीरपाल कौर व मोहाली दफ्तर में कार्यरत सिरमजीत कौर भूख हड़ताल पर बैठीं।

डीसी से मिले मुलाजिम, सीएम से मीटिंग का आश्वासन
दूसरी तरफ मुलाजिम यूनियन की एक टीम ने डीसी मोहाली टीपी सिद्धू से मुलाकात की। यूनियन ने डीसी को एक मांग पत्र सौपा। वहीं, डीसी ने यूनियन को सीएम से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जीटीयू, एसएसए टीचर यूनियन ने भी मुलाजिमों के संघर्ष में सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें