फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने का आरोपी कर्मचारी बरी

Tue, 17 Dec 2013 10:08 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत मांगने के मामले में स्थानीय कोर्ट ने बिजली विभाग में तैनात आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन


पिछले साल एक अक्तूबर को विजिलेंस ने पिंजौर से बिजली विभाग में तैनात फोरमैन करनैल सिंह को दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मामला पिंजौर के गांव खड़कुआं निवासी मदन लाल की शिकायत पर पर दर्ज हुआ था। आरोप लगे थे कि करनैल सिंह ने मदन लाल को अवैध बिजली कनेक्शन के केस में फंसाने का भय दिखाकर 10 हजार रुपये रिश्वत ली थी।

इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा, जहां विजिलेंस करनैल सिंह पर आरोप साबित नहीं करा पाई। इसके चलते कोर्ट ने करनैल सिंह को निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें