फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कर्मियों का अनुबंध रिन्यू करने की पॉवर अब सिर्फ कमिश्नर के पास, तो नहीं चलेगी मनमानी

Wed, 21 Aug 2019 12:58 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नगर निगम चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आउटसोर्स व अनुबंध पर रखे गए कर्मचारियों का अनुबंध रिन्यू करने की पावर अब केवल कमिश्नर केके यादव के पास ही रहेगी। विभाग प्रभारियों से अब यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। मनमाने तरीके से कर्मचारियों की भर्ती की शिकायतों के बाद कमिश्नर ने यह निर्णय लिया है। वर्ष 2017 में कमिश्नर ने अधिकारियों को अनुबंध रिन्यू करने की पावर दी थी। नगर निगम में आउटसोर्स व अनुबंध पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के लिए काफी मनमाने तरीके से काम चल रहा था। इसकी शिकायत जब कमिश्नर के पास पहुंची तो उन्होंने मॉनीटरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जांच में यह निकलकर सामने आया कि नगर निगम में जमकर परिवारवाद चल रहा था। एक ही परिवार के कई सदस्य एक ही जगह काम कर रहे थे और ज्यादातर घर बैठकर सैलरी ले रहे थे। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आउटसोर्स व अनुबंध पर रखे जाने वाले कर्मचारियों का अनुबंध कोई अधिकारी रिन्यू नहीं करेगा। जिन कर्मचारियों का अनुबंध खत्म होगा, विभाग प्रभारी उसकी जानकारी कमिश्नर को देंगे। कमिश्नर संबंधित व्यक्ति की जांच के बाद ही उसका अनुबंध बढ़ाएंगे।

कई कर्मचारियों की नौकरी पर लटकेगी तलवार
अब ऐसे में कई सारे कर्मचारियों की नौकरी पर भी तलवार लटक जाएगी। कमिश्नर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पीछे के दरवाजे से निगम में नौकरी लेने वालों को अब बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों ने सोमवार को कमिश्नर से मुलाकात भी की थी, लेकिन कमिश्नर ने स्पष्ट कर दिया है पहले नियमित लोगों को प्राथमिकता के तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा और खत्म हो चुकीं पोस्ट को फिर से ओपन की जाएगी। नियमानुसार प्रमोशन होंगे और नियमानुसार ही भर्तियां।
विज्ञापन


रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी ने खोली पोल
कुछ दिन पूर्व सफाई कर्मचारी से रिश्वत लेते पकड़े एक सुपरवाइजरी वर्कर नरेश कुमार ने विजलेंस को पूछताछ में बताया कि एक ही परिवार के काफी सारे लोग नौकरी करते हैं। जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ लोग घर बैठकर भी सैलरी लेते हैं। कमिश्नर ने मामले का खुलासा होते ही कर्मचारियों के अनुबंध रिन्यू करने के अधिकार अपने हाथ में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें