फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आधुनिक मंडीकरण से किसानों को सुविधाएं देने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं देने और मंडीकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए बोर्ड लगातार नई पहल कर रहा है। उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस में उन्होंने फलों और सब्जियों की थोक मंडियों में खाद्य नुकसान और बर्बादी रोकने के विषय पर पंजाब की पहलों की जानकारी दी।
बरसट ने कहा कि देश में बढ़ती आबादी को देखते हुए फसलों की बेहतर सप्लाई चेन और प्रबंधन जरूरी है। किसानों को मंडियों में उनकी फसल का उचित मूल्य और बेहतर प्रबंधन मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि पंजाब में 158 मार्केट कमेटियों के अधीन 152 मुख्य यार्ड, 285 सब-यार्ड और 1428 खरीद केंद्र हैं। बोर्ड 64,878 किलोमीटर लिंक सड़कों का रखरखाव भी कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडियों में पारदर्शिता के लिए 2022-23 से ई-ऑक्शन व्यवस्था लागू है। इसके तहत अब तक करीब 1846 प्लॉट बेचकर लगभग 746 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। किसानों को व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड वाले जे-फॉर्म जारी करने की पहल के लिए बोर्ड को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।
विज्ञापन

बरसट ने बताया कि मेहमदपुर में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मंडी विकसित की जाएगी। इसके अलावा मंडियों में सोलर प्लांट, शेड और रोड सेफ्टी परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें