फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गांव खुड्डा लाहौरा और खुड्डा अलीशेर में सीवरेज व ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने बुधवार को गांव खुड्डा लाहौरा और खुड्डा अलीशेर में सीवरेज व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद जसविंदर कौर और इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के अपग्रेडेशन कार्यों की समीक्षा की। बरसात में जलभराव से बचाव के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। चीफ इंजीनियर ने पेवर ब्लॉक कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया और अधिकारियों को लंबित शिकायतों के समाधान, नियमित मॉनिटरिंग तथा तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें