चंडीगढ़। सेक्टर-16 के जीएमएसएच में मंगलवार को इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन के आह्नवान पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जीएमएसएच सेक्टर 16 में काम करने वाले बिजली कर्मियों ने दो महीने का वेतन न मिलने के विरोध में किया।
प्रदर्शन के दौरान डायरेक्टर कार्यालय तक रैली निकली। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह के दखल का बाद एसई इलेक्ट्रिकल संदीप गर्ग ने मुलाजिम प्रतिनिधियों से बात की तथा जल्द वेतन मिलने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन का असर यह हुआ कि शाम तक वेतन वर्करों के अकाउंट में आना शुरू हो गया।
बिजली विभाग में आउट सोर्स वर्करों को दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा था। जब अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी तो कर्मचारियों को मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा।
कर्मचरी नेताओं ने घोषणा की कि अगर सभी वर्करों की सैलरी नहीं आती तो प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार के अलावा यूनियन के चेयरमैन वरिंदर बिष्ट, सुखविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, जसपाल सिंह, विवेक शर्मा ने संबोधित किया।