हरियाणा के बिजली उपभोक्ता बिजली सेवा से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतें ई-मेल के माध्यम से भी दर्ज करवा सकेंगे।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र के उपभोक्ता ई-मेल पते dhbvncgrs@gmail.com और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के क्षेत्र में उपभोक्ता uhbvncgrs@gmail.com पर ई-मेल भेजकर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।