फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बिजली उपभोक्ता पढ़ें बुरी खबर

Tue, 17 Mar 2015 02:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल शुरू होते ही लोगों को बिजली का झटका लगेगा। बिजली विभाग अप्रैल से डॉमेस्टिक और कॉमर्शियल दोनों तरह की दरों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रहा है। वर्ष 2015-16 का नया टैरिफ तैयार हो चुका है। बुधवार को आयोजित होने वाली ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन (जेईआरसी) की मीटिंग में इसे प्रपोज किया जाएगा।
विज्ञापन


सुपरिटेंडिंग इंजीनियर इलेक्ट्रिसिटी एमपी सिंह ने बताया कि इस प्रपोज टैरिफ को जेई आरसी की मीटिंग में रखा जाएगा। मीटिंग में चर्चा के बाद इस पर फैसला होगा। मीटिंग में जेईआरसी के चेयरमैन एसके चतुर्वेदी और कई कंसलटेंट हिस्सा लेने आ रहे हैं। मीटिंग में चर्चा के बाद टैरिफ पास होना है। फिर अप्रैल से बिल नए टैरिफ के अनुसार ही आएंगे।
विज्ञापन


यह रहेगा स्लैब रेट
कैटेगरी---------------------------------अब    --------बढ़ने के बाद
कॉलोनी/स्लम 150 किलोवॉट अवॉर्स-------2.30-----------2.60
अन्य इलाकों में 150 से 400 तक----------4.20-----------4.70
400 से अधिक, लार्ज सप्लाई--------------4.70-----------5.50

नॉन रेजिडेंशियल सप्लाई
0-150 किलोवॉट आवर्स---------------4.30--------------4.80
मीडियम सप्लाई-----------------------4.50--------------5.20    
स्माल पॉवर---------------------------4.40-------------4.90

पब्लिक लाइटिंग
पब्लिक लाइटिंग सिस्टम----------------4.30-----------5.00
बल्क सप्लाई--------------------------4.50-----------5.20
अन्य टेंपरेरी सप्लाई---------------------6.70-----------7.80

बिजली के रेट नहीं बढ़ाए जाने चाहिए। प्रशासन घाटा लोगों के बिलों को बढ़ाकर कम करना चाहता है। जबकि इसका सही सॉल्यूशन बिजली चोरी रोकना होना चाहिए।
बलजिंद्र सिंह बिट्टू, अध्यक्ष, फॉसवेक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें