फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर कीजिए बिजली बिल का भुगतान

Wed, 29 Jan 2014 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बिजली बिलों की अदायगी की ऑनलाइन सुविधा पूरे प्रदेश में शुरू हो गई है। पहले यह सुविधा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार क्षेत्र में फरीदाबाद, गुड़गांव, हिसार शहर में और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र में उपलब्ध थी।
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक ऑपरेशन वीके चौधरी ने बताया कि हरियाणा में अब सभी बिजली उपभोक्ता अपने बिलों का ऑनलाइन विस्तृत ब्योरा देख सकते हैं।

बिलों की अदायगी भी ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा कैश कलेक्शन सेंटरो पर अदायगी की प्रणाली को टोकन प्रणाली के साथ सुविधाजनक बनाया जा रहा है। बहुत से स्थानों पर छत के नीचे बैठने की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को बिलों की ऑनलाइन अदायगी की सुविधा के अलावा हाल ही में नए कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन और एसएमएस के माध्यम से शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उपभोक्ता इन सुविधाओं का संबंधित निगम की वेबसाइट पर जाकर उपयोग कर सकते हैं।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट पर उपभोक्ता होम पेज पर लिंक कस्टमर सर्विस पर, जबकि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट के होम पेज पर जाकर यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें