फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तो गर्मी शुरू हुई है: चंडीगढ़ में गहराने लगा बिजली-पानी का संकट, रोज घनघना रहे 250 से ज्यादा फोन

Mon, 14 Apr 2025 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बिजली जानकारों का कहना है कि शहर में बिजली की लाइनें बहुत पुरानी हो चुकी हैं। इससे भी बिजली की समस्या अब ज्यादा होने लगी है। वहीं घरों में एसी की संख्या बढ़ रही है लेकिन लोग लोड नहीं बढ़वा रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में गर्मी ने अभी पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है लेकिन बिजली और पानी की समस्या ने लोगों की नींद उड़ा दी है। तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंचते ही बिजली की मांग 268 मेगावॉट तक जा पहुंची है, जबकि शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति भी चरमराने लगी है। गांवों-कॉलोनियों में बुरा हाल है। बहुमंजिला इमारतों में ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच रहा, पानी के टैंकरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


बिजली की शिकायत को लेकर रोजाना 250 से अधिक फोन घनघना रहे हैं। गर्मियों के बढ़ते ही बिजली के कट बढ़ गए हैं। इसके दो कारण है। अधिकतम कट भीषण गर्मी से पहले बिजली लाइन की हो रही मरम्मत के वजह से लग रहे हैं, जबकि दूसरा कारण गांवों-कॉलोनियों में बढ़ रहे लोड की वजह से है। घरों में एसी की संख्या बढ़ रही है लेकिन लोग लोड नहीं बढ़वा रहे हैं।


हालांकि, बिजली जानकारों का कहना है कि शहर में बिजली की लाइनें बहुत पुरानी हो चुकी हैं। इस वजह से भी बिजली की समस्या अब ज्यादा होने लगी है। उधर, चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) का कहना है कि शहर के 17 ग्रिड सब-स्टेशनों में पावर ट्रांसफार्मर और 66केवी/11केवी स्विचगियर उपकरणों की कंडीशन मॉनिटरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि भीषण गर्मियों में ज्यादा पावर शटडाउन न हो इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल 200 में से 159 इनडोर 11केवी सब-स्टेशनों में मेंटेनेंस कार्य पूरा कर लिया गया है और अब तक कुल 2541 खराब मीटर बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें