फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच मीटिंग में एक्सईएन पर ईंट से हमला, ठेकेदार गिरफ्तार, बेटा फरार

Sun, 18 Sep 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Fight - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित गर्वनमेंट स्कूल में मीटिंग केदौरान ठेकेदार और उसकेबेटे ने इलेक्ट्रिकल विंग के एक्सईएन की पिटाई कर दी। अफसरों की सूचना के बाद  पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में  पेश करेगी।
विज्ञापन


सेक्टर - 43 गवर्नमेंट स्कूल स्थित में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स में बिजली का काम ठेकेदार एके गर्ग को दिया गया था। इसमें गड़बड़ी निकली। इस पर मीटिंग के दौरान उन्हें एक्सईएन जितेंद्र शर्मा को निर्देश दिया गया कि बिजली का काम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सही तरीके से कराया जाए। अगर

गड़बड़ी होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर मीटिंग में मौजूद ठेकेदार एकेगर्ग और उनके बेटे आदित्य गर्ग ने एक्सईएन जितेंद्र शर्मा पर ईंट से हमला कर दिया, उनको थप्पड़ मारे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बीच बचाव करते हुए 100 नंबर पर फोन किया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सईएन जितेंद्र शर्मा के बयानों के आधार पर धारा- 353, 332, 334 केतहत मामला दर्ज कर ठेकेदार एकेगर्ग को  गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी उसका बेटा आदित्य गर्ग पुलिस की पकड़ से बाहर है।

एक्सईएन से मारपीट करने वाले ठेकेदार एके गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी ठेकेदार का बेटा आदित्य गर्ग को पुलिस तलाश कर रही है। ठेकेदार को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

 दीपक कुमार, डीएसपी, साउथ  डिवीजन  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें