चंडीगढ़। पीयू ने कुछ इलेक्टिव परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पीयू के अनुसार प्राइवेट, सीडीओई, डिफिसिएंट, इम्प्रूवमेंट ऑफ परफॉरमेंस, एडिशनल के लिए बीए, बीएससी के दूसरे सेमेस्टर की इलेक्टिव इंग्लिश, इलेक्टिव हिंदी और इलेक्टिव पंजाबी की परीक्षाओं में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 26 मई को होने वाली थी लेकिन अब 31 मई को दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।