फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान व कार्यकारी सदस्यों का चुनाव 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान पद के उम्मीदवारों के नामांकन के बाद शुक्रवार को 11 कार्यकारी सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मतदान 29 जनवरी को होगा। इससे पहले प्रधान पद के लिए कर्नल एचएस चहल (बॉबी) और मेजर आरएस विर्क (लाली) ने दावेदारी पेश की है। क्लब के 1800 सदस्य हैं। ये सदस्य प्रधान और कार्यकारी सदस्यों के चुनाव में मतदान करेंगे। मतदान के दिन सुबह 10 बजे क्लब कमेटी की सालाना जनरल मीटिंग होगी। उसके बाद साढ़े 11 से शाम साढ़े 4 बजे तक मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 30 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 13 जनवरी थी। वहीं 15 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

मेजर आरएस विर्क ग्रुप के बलबीर सिंह मांगट, कर्नल करन थाड़ी, कर्नल एडी सिंह, कैप्टन अमृतपाल चहल, एचएस बेरी, कर्नल हरप्रीत सिंह मान, गुरसिमरन सेठी, कर्नल एसएस ग्रेवाल, सचिन बंसल, संतवंत संधू, साहू जी ने कार्यकारी सदस्य के लिए नामांकन भरा। वहीं कर्नल एचएस चहल के ग्रुप से डॉ. अग्निेश राजेश, आलमगीर ग्रेवाल, अमरिंदर सिंह औलख, छितवान मान, कैप्टन जीएस घुम्मन, जीएस संधू, जेएस तूर, कैप्टन मोहनवीर सिंह, डॉ.सतबीर सिंह, सोना सिंह, ब्रिगेडियर टीएस मुड़ी ने कार्यकारी सदस्य के लिए नामांकन भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें