अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा 8 फरवरी को चुनाव के बाद नवगठित कार्यसमिति के पदाधिकारी व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह एवं माता कलिका के छत्र अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अग्रवाल वैश्य समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बंसल ने बताया कि अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में अग्रवाल वैश्य समाज के द्विवर्षीय चुनाव कलिका मंदिर में होंगे।
इसके अलावा 16 फरवरी को अंबाला जिले के बराड़ा की अग्रवाल धर्मशाला में वैश्य महापंचायत होगी, जिसमें आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
इस महापंचायत में प्रदेश की वैश्य बाहुल्य 16 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा।