फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में चुनावी सरगर्मी तेज, राजेश पहलवान ने ठोकी दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम चुनाव के लिए वार्डबंदी का ड्रा निकलने के साथ ही मनीमाजरा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड 5 और 6 को सामान्य घोषित किए जाने के बाद भाजपा नेता राजेश पहलवान ने इन दोनों वार्डों से चुनाव लड़ने का एलान किया है। उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने स्वागत कर लड्डू बांटे।
विज्ञापन

पहलवान ने मनीमाजरा के विभिन्न मंदिरों में माथा टेका। उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनावी मैदान में उतरने का संकल्प लिया। वार्ड 5 और 6 को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जाता है। इन वार्डों के सामान्य होने से कई नेताओं के लिए चुनाव लड़ने का रास्ता खुल गया है।
पहले गुरचरण दास कला और जगतार सिंह जग्गा इन वार्डों से पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नियां पार्षद हैं। ऐसे में उनके परिवारों की ओर से भी दोबारा चुनाव लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

वार्डबंदी से पहले ही वार्ड 5 से पंडित प्रदीप गौतम और वार्ड 6 से गुरमीत सिंह राणा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के एससी विंग प्रधान सुरजीत सिंह राजा भी मनीमाजरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अब भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के टिकट वितरण पर नजर है। टिकट घोषित होने के बाद मुकाबले की तस्वीर साफ होगी। स्थानीय स्तर पर बैठकों और जनसंपर्क का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें