फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड शुरू करेगी चुनावी अभियान

Sun, 02 Mar 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। इसी के तहत जनता दल यूनाइटेड भी जनता के बीच अपना प्रचार शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को सेक्टर-21 के सैनिक रेस्ट हाउस में पार्टी की एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

बैठक के दौरान फैसला हुआ कि पार्टी अपने प्रचार अभियान की शुरूआत चौपाल और नुक्कड़ से करेगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के कार्यकर्ता शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से संपर्क बनाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी केलोकसभा उम्मीदवार सुरिंदर भारद्वाज ने बताया कि पार्टी ने अपनी मैनीफैस्टो कमेटी बनाई है।

कमेटी में जसकरण बरार को चेयरमैन और मिन्नी सिद्घू व शमिम अहमद अंसारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। ये कमेटी पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करेगी जिसमें पार्टी केचुनावी वायदों का जिक्र होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें