फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Age Pension: 17.85 लाख बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, अब मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन, इस तारीख को आएगी खाते में

Tue, 09 May 2023 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के चलते विभाग के पास बजट नहीं आ पाया था। इसलिए मार्च माह की पेंशन भी मई माह में दी गई है लेकिन अब विभाग के पास बजट आ चुका है और विभाग ने बढ़ी हुई पेंशन भी देने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के 17.85 लाख बुजुर्गों और कुल सामाजिक पेंशन दायरे में आने वाले 30.78 लाख लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। इस बार उनको 2500 रुपये की जगह 2750 रुपये बुढ़ापा पेंशन मिलेगी। 15 से 20 मई के बीच यह राशि उनके बैंक खातों में डाल दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरवरी माह में पेश बजट में वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन समेत सामाजिक सुरक्षा दायरे की योजनाओं में 250 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। योजना को एक अप्रैल से लागू किया गया है। अप्रैल की पेंशन मई में आनी है। इसलिए इस बार सभी बुजर्गों समेत अन्य को बढ़ी हुई पेंशन राशि मिलेगी। इससे पहले मार्च माह में बजट देरी से मिलने पर लाभार्थियों को देरी से पेंशन मिली। 

नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के चलते विभाग के पास बजट नहीं आ पाया था। इसलिए मार्च माह की पेंशन भी मई माह में दी गई है लेकिन अब विभाग के पास बजट आ चुका है और विभाग ने बढ़ी हुई पेंशन भी देने की तैयारी कर ली है। इस बारे में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि 15 से 20 मई तक लाभार्थियों की पेंशन खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन


बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने को लेकर चढ़ रहा सियासी पारा
बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने भाजपा के वादे के अनुसार प्रति साल 250 रुपये बढ़ोतरी के साथ इसे तीन हजार रुपये करेंगे। जबकि गठबंधन में सहयोगी जजपा से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने चुनाव से पहले पेंशन पांच हजार रुपये करने का वादा किया था। 2024 के चुनाव में बुढ़ापा पेंशन फिर से एक बड़ा मुद्दा बन सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें