फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक्टिवा सवार बुजुर्ग को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-32/33/45/46 चौक के पास अज्ञात कार सवार ने एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। घायल एक्टिवा सवार को जीएमसीएच सेक्टर-32 ले जाया गया जहां उसका इलाज हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में अशोक कुमार भोला निवासी 94/2 स्मॉल फ्लैट्स न्यू मलोया ने बताया कि उसके दादा राम लाल अपनी एक्टिवा पर किसी काम से शहर गए हुए थे। जब वह सेक्टर-32/33/45/46 चौक को पार करने लगे तो सेक्टर 45/46 की ओर से एक सफेद रंग की कार आई और उसके चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके दादा को टक्कर मारी, जिससे वे नीचे गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें