फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सब इंस्पेक्टर की पत्नी की कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार डिंपल कुमार को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग राम शंकर को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल राम शंकर की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के समय कार चंडीगढ़ पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर की पत्नी सपना भारद्वाज चला रही थीं। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मनीमाजरा के पिपली वाला टाउन निवासी डिंपल मौलीजागरां डिस्पेंसरी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को संत निरंकारी भवन के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने राम शंकर को चपेट में ले लिया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस में धारा 106 (1) जोड़ी
मौली जागरां थाना पुलिस ने पहले धारा 281 और 125(ए) के तहत केस दर्ज किया था। राम शंकर की मौत के बाद धारा 106 (1) जोड़ी गई है। पुलिस चालक की भूमिका समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें