चंडीगढ़। लाइफ टाइम मुफ्त क्रेडिट कार्ड देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-8बी निवासी कुलबीर सिंह पाहवा से 1.30 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताया और ऑफर के नाम पर उनकी पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर समेत अन्य जानकारी हासिल कर ली।
इसके बाद उनके दूसरे क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग तीन लेनदेन में 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम निकलने का पता चलने पर पाहवा ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों और अन्य माध्यमों की जानकारी जुटा रही है। लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।