फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट में पिता-पुत्र समेत चार लोग जबरन एक घर में घुस गए और बुजुर्ग दंपती से मारपीट की। दंपती का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी मकान के कागजात के अलावा मोबाइल और गहने लेकर फरार हो गए। सूचना पर मलोया थाना पुलिस ने मोहाली के दशमेश नगर निवासी पिता बलबीर सिंह, मां सुरेंद्र कौर और बेटे प्रभजोत व रणबीर के खिलाफ मामला दर्जकर बलबीर सिंह और बेटा रणबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला मनजीत सैनी (61) ने बताया कि वह सेक्टर-38 वेस्ट स्थित मकान में पिछले करीब दो महीने से परिवार समेत रह रही हैं। बीते सोमवार को वह अपने पति भूपिंदर सिंह और छह वर्षीय पोते के साथ घर में मौजूद थीं। आरोप है कि शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी बलबीर पत्नी सुरेंद्र कौर और दोनों बेटों प्रभजोत व रणबीर के साथ आया और उनके घर में जबरन घुसकर मारपीट करने लगा। किसी तरह उनसे जान बचाकर सभी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थोड़ी देर बाद वह बाहर आईं तो बेड और आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इस दौरान तीन मोबाइल, डेढ़ तोले की चेन, एक जोड़ी टॉप्स, दो सोने की चूड़ियां, एक अंगूठी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें