फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस 2019: बम होने की अफवाह के बाद एलांते मॉल में किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 14 Aug 2019 11:50 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एलांते मॉल, चंडीगढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीते सोमवार को एलांते में बम मिलने की अफवाह के बाद मॉल की सुरक्षा पहले के मुकाबले और भी पुख्ता कर दी गई है। वहां से आने वाले लोगों की अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है। वहीं, घटना को बीते एक दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अब तक इंटरनेट के जरिए बम की सूचना देने वाले आरोपी कॉलर का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस इंटरनेट नंबर की आईपी एड्रेस ट्रैक करने में लगी है, ताकि पुलिस उस तक पहुंच सके।
विज्ञापन


बीते सोमवार दोपहर करीब 1.10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रियल स्थित एलांते मॉल के अंदर बम छिपाया गया है। मौके पर आपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच टीम, थाना पुलिस, एसएसपी, डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। एलांते में एनाउंसमेंट करवा कर वहां मौजूद लोगों को बाहर निकलवाया गया। इस दौरान बम निरोधक दस्ते ने मॉल के एक-एक शोरूम की अच्छी तरह से तलाशी ली। इसके अलावा पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की भी जांच की गई।

डॉग स्क्वॉड टीम भी चप्पे-चप्पे खंगालती रही। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई। एलांते मॉल के सिक्योरिटी गार्ड समेत सीआरपीएफ टीम ने भी मोर्चा संभाले रखा। करीब साढ़े चार घंटे सर्च के दौरान कोई भी बम वहां से बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद लोगों को मॉल के अंदर जाने दिया गया। मॉल में शापिंग करने आए कुछ लोग ने बताया था कि वह शॉपिंग करने आए थे। इस दौरान वहां एनाउंसमेंट होने लगा कि सभी बाहर चले जाए, जिसके बाद सभी वहां से बाहर निकले।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों को पहले लगा कि 15 अगस्त नजदीक आने पर चंडीगढ़ पुलिस यहां पर मॉक ड्रिल कर रही है, लेकिन ज्यादा देरी होने पर पता चला कि वाकई में बम की सूचना है। इसके बाद लोगों ने मॉल से काफी दूरी बना ली। बता दें कि सोमवार को बकरीद की छुट्टी होने के चलते एलांते में शॉपिंग, मूवी देखने व घूमने वाले लोगों की संख्या रोजाना से कुछ ज्यादा थी। इस दौरान वहां कि पार्किंग भी लगभग फुल थी। घटना के बाद पुलिस टीम ने मॉल के अलावा वहां की सभी पार्किंग को भी सील कर दिया। टीम 1.15 बजे से करीब 5.45 बजे तक पार्किंग को अच्छी तरह से खंगाला। इस दौरान मॉल के बाहर भीड़ का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें