फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये है मोहब्बतें' ने दिव्यंका को बना दिया डेंटिस्ट

Sun, 24 Nov 2013 02:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्लस पर तीन दिसंबर से शुरू होने वाले एकता कपूर के नए धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभा रहीं दिव्यंका त्रिपाठी ने बताया इस धारावाहिक ने उन्हें आधा दांत का डॉक्टर तो बना ही दिया है...।
विज्ञापन


धारावाहिक में वह एक डेंटिस्ट हैं... और अपने इस रोल के लिए उन्होंने काफी कुछ इंटरनेट से पढ़ा और सीखा है। दांत कैसे निकाला जाता है..., दर्द होने पर क्या दवा दी जाती है यह सब अब उन्हें मुश्किल नहीं लगता है।

‘अमर उजाला’ से बातचीत में दिव्यंका ने बताया इस धारावाहिक में वह दक्षिण भारतीय बनी हैं और उन्हें इसके लिए काफी कुछ चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका के किरदार से सीखा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कॉमेडी सर्कस के बाद जब इशिता के किरदार को निभाने का मौका मिला तो बिना सोचे समझे हां कर दी। एकता के साथ पहला धारावाहिक है और बहुत ही अच्छा अनुभव रहा।

दिव्यंका ने कहा कि फिलहाल बॉलीवुड को लेकर कोई सपना नहीं है। डेली सोप पर ही फिलहाल ध्यान दे रही हूं।

रोल काफी चैलेंजिंग था: करण
तीन साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे करण पटेल ने बताया ये है मोहब्बतें धारावाहिक में रमन भल्ला का रोल उनके लिए काफी चैलेंजिंग था...।

करण ने कहा कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है और ऐसे में एक तलाकशुदा पिता के किरदार को निभाना आसान नहीं था। एकता ने ही उन्हें ब्रेक दिया था और उनके साथ वह कई धारावाहिक कर चुके हैं।

ऐसे में जब एकता ने उन्हें यह रोल ऑफर किया तो मना करने का सवाल ही नहीं उठता था। अब तो बस सारा ध्यान इस डेली सोप पर ही है।

करण ने कहा कि इस धारावाहिक की शूटिंग से पहले उन्होंने मंजू कपूर का नावेल कस्टडी पूरा पढ़ा था। उन्होंने कहा कि शादी के लिए उन्हें उपयुक्त समय की तलाश है।

तीन महीने किया शहनाज का इंतजार
एकता कपूर ने अपने नए धारावाहिक ये है मोहब्बतें की शूटिंग शुरू करने से पहले शहनाज रिजवान के लिए तीन महीने इंतजार किया।

शहनाज ने धारावाहिक में रमन भल्ला की मां तोषी भल्ला का किरदार निभाया है। शहनाज लंदन में रहती थीं और वीजा की दिक्कत के कारण उन्हें आने में तीन माह लग गए। लेकिन, एकता ने यह रोल शहनाज को देने का मन बना लिया था।

वह दर्शकों को मनोरमा की याद दिलाएंगी। शहनाज ने पंजाबी वुमेन का किरदार काफी अच्छे से निभाया है। शहनाज ने कहा कि उन्होंने बचपन में पाकिस्तान में अभिनय किया था। पंजाबी पर उनकी अच्छी पकड़ थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें