फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद की शपथ तो ले ली है, पर नवजोत सिद्धू को मिलेगा क्या?

Fri, 17 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार की कैबिनेट के सदस्य तो बन गए हैं, लेकिन वे किस रूप में भूमिका निभाएंगे, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि सिद्धू को डिप्टी सीएम का पद देने की बात चल रही है, लेकिन अभी तक यह क्लीयर नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बहुमत से पंजाब में कांग्रेस का परचम लहराने वाले भावी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कैप्टन की राहुल के साथ हुई बातचीत में सरकार गठन के स्वरूप को लेकर भी चर्चा हुई। नवजोत सिद्धू के बारे में भी बातचीत हुई थी, लेकिन फैसला नहीं हुआ।

बता दें कि सिद्धू अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव जीतकर आए हैं। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है। वहीं, डिप्टी सीएम बनाने जाने के कयासों पर सिद्धू ने सटीक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल की सेना का एक सैनिक हूं। पंजाब की नई सरकार में मेरी भूमिका वही तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बने तो क्या होगा?

नवजोत सिद्धू
वहीं दूसरी ओर, अगर सिद्धू को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिलती है तो पंजाब की सियासत में ये पहला मौका होगा, जब सीएम और डिप्टी सीएम दोनों पटियाला से होंगे। इसके अलावा भी दोनों में कई समानताएं हैं।

हालांकि इनके बीच मतभेद के आसार भी बने हुए हैं। इनके बीच पहले भी मतभेद होते आए हैं और वे किसी से छिपे हुए नहीं हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले सिद्धू ने आवाज-ए-पंजाब बनाई थी।

इसको लेकर कांग्रेस के साथ समझौते की कोशिश की थी, लेकिन अमरिंदर सिंह ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया था। उसके बाद सिद्धू ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली तो वे दोनों साथ साथ नजर आए, पर एक ही बार। उसके बाद दोनों को सा​थ नहीं देखा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें