फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आठवीं पास शातिर साइबर कैफे की आड़ में बनाता था गाड़ियों के फर्जी इंश्योरेंस, पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो साइबर कैफे चलाने की आड़ में लग्जरी गाड़ियों का फर्जी इंश्योरेंस बनाता था। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी सेक्टर-25 निवासी सूरजपाल (36) को गिरफ्तार कर उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है जबकि कस्टमर लाने वाले मोहाली निवासी दूसरे आरोपी बलविंदर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सूरजपाल आठवीं पास है और अब तक करीब 25 वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस बना चुका है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा की अगवाई में पुलिस टीम बुधवार शाम नीलम थियेटर के बैक साइड में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को वहां पर एक शख्स मिला, जिसने बताया कि उक्त आरोपी फर्जी इंश्योरेंस बनाने का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरजपाल को गुप्त सूचना पर सेक्टर-17 स्थित आरएलए के सामने बनी पार्किंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि महज दो हजार रुपये में फर्जी तरीके से वह लग्जरी गाड़ियों के इंश्योरेंस बना देता है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक प्राइवेट बैंक के इंश्योरेंस का फॉर्मेट बनाकर रखा हुआ था। कंप्यूटर और प्रिंटर कि मदद से वह फर्जीवाड़ा कर नकली इंश्योरेंस बनाता था। पिछले करीब दो साल से वह सेक्टर-44 स्थित साइबर कैफे चलाने की आड़ में इंश्योरेंस बनाने का फर्जीवाड़ा कर रहा था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 420, 468, 472 और 474 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
बॉक्स
जीएमसीएच 32 के डॉक्टर की मिली मोहर
आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सेक्टर-44 स्थित साइबर कैफे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम को 12 आरसी, 3 फर्जी इंश्योरेंस समेत जीएमसीएच-32 की एक डॉक्टर का मुहर बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस ने कंप्यूटर और प्रिंटर को कब्जे में लेकर आरएलए के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें