फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें, त्योहार के कारण चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भी काफी रश बढ़ गया है। विभिन्न प्रदेशों से यहां उत्तर भारत में अपने कामों को लेकर आए बहुत से भाई चाहते हैं कि वे इस बार अपने घरों में पहुंचकर अपनी बहनों से राखी बंधवाएं।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए रेलवे ने 18 स्पेशल ट्रेनों को अब 31 अगस्त तक जारी रखने की घोषणा कर दी है। जबकि ये स्पेशल ट्रेनें 18 से 22 अगस्त तक बंद कर दी जानी थी।

ये निर्देश अंबाला रेल मंडल में भी पहुंच चुके हैं और अंबाला रेल मंडल ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। अंबाला के डीआरएम दिनेश कुमार व सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि ये ट्रेनें अब अगस्त के अंत तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन


राखी पर्व को लेकर ट्रेनों में आवागमन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत न हो, इसलिए अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों सहारनपुर, जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, चंडीगढ़ व बठिंडा पर अतिरिक्त अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम काउंटर बना दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट हरियाणा का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, इसलिए हिमाचल, चंडीगढ़ व आसपास इलाके से बहुत से लोग यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम इत्यादि इलाकों में जाने के लिए यहीं से ट्रेनें पकड़ते हैं। इसलिए अंबाला कैंट स्टेशन पर इस वक्त यात्रियों की संख्या एकाएक बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें 31 अगस्त तक चलेंगी

-आनंद विहार से माता वैष्णों देवी कटड़ा तक जाने वाली ट्रेन 04401, सोमवार, वीरवार, शनिवार
-माता वैष्णों कटड़ा से आनंद विहार तक चलने वाली 04402, मंगलवार, शुक्रवार, रविवार
-लखनऊ से कटड़ा तक जाने वाली ट्रेन नंबर 04941, सोमवार व वीरवार
-कटड़ा से लखनऊ तक जाने वाली ट्रेन नंबर 04942, वीरवार व शुक्रवार
-चंडीगढ़-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04928, मंगलवार
-बनारस-चंडीगढ़ ट्रेन नंबर 04927, शुक्रवार
-नंगलडैम-लखनऊ ट्रेन नंबर 04923, सोमवार
-लखनऊ-नंगलडैम ट्रेन नंबर 04924, मंगलवार
-बिलासपुर से कटड़ा ट्रेन नंबर 08891, शुक्रवार
-कटड़ा से बिलासपुर ट्रेन नंबर 08892, शनिवार
-चंडीगढ़ से लुधियाना ट्रेन नंबर 04925, रोजाना
-लुधियाना से चंडीगढ़ ट्रेन नंबर 04926, रोजाना
-दिल्ली सराय रोहिला से कटड़ा, ट्रेन नंबर 04313, वीरवार, रविवार
-कटड़ा से दिल्ली सराय रोहिला तक, ट्रेन नंबर 04314, शुक्रवार, सोमवार
-सहारनपुर-अंबाला, ट्रेन नंबर -04921, रोजाना
-अंबाला-सहारनपुर, ट्रेन नंबर - 04922, रोजाना
-छपरा से कटड़ा, ट्रेन नंबर- 05115, बुधवार
-कटड़ा से छपरा, ट्रेन नंबर- 05116, वीरवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें