फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के आठ साल पूरे, होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल होंगे शामिल, देश में सबसे लंबा चलने वाला कार्यक्रम
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) कार्यक्रम के आठ सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 13 जुलाई को नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में एक विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और सीएमजीजीए के परियोजना निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि समारोह में 22 सहयोगी, जिन्होंने पिछले 15 महीनों से राज्य में काम किया है, उनके माता-पिता, पूर्व सहयोगी, हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारीगण और सीएमजीजीए कार्यक्रम के निजी क्षेत्र के भागीदार भाग लेंगे। इस दौरान कार्यक्रम की आठ वर्षों की सफलता पर आधारित एक फिल्म और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी होगा। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि 2016 में हरियाणा में शुरू मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम देश में सबसे लंबे समय तक चलने वाला जिला फैलोशिप कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य युवा पेशेवरों को शासन में सहयोगी के रूप में शामिल करके शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार करना है ताकि नागरिक केंद्रित शासन को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें