फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टारगेट किलिंग गिरोह के आठ सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों के पास से 10 विदेशी व देसी पिस्टल और 19 कारतूस बरामद
विज्ञापन


पटियाला। टारगेट किलिंग, गैंगवार और फिरौती की वारदातों में लिप्त गिरोह के आठ सदस्यों को पटियाला पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 देसी और विदेशी पिस्टल व 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना बाबी माही विदेश में छिपा हुआ है और खतरनाक अपराधियों में शामिल है
पकड़े गए आरोपियों में गुरप्रीत दुग्गल (गोपाल कालोनी, पटियाला), डिंपल कौसल उर्फ डिंपी (न्यू महिंद्रा कॉलोनी), ध्रुव (न्यू महिंद्रा कालोनी), प्रथम उर्फ चाहत (संजय कॉलोनी), सचिन गुप्ता (प्रेम काॅलोनी), दीपांशु उर्फ दीशु (न्यू महिंद्रा काॅलोनी), हुसनप्रीत सिंह उर्फ हुस्न (गांव थूहा) और शौकत अली उर्फ करन (डालिमा विहार, राजपुरा) शामिल हैं।
विज्ञापन

डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चाहल और एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि थाना कोतवाली और सब्जी मंडी पुलिस ने एनआईएस चौक पर नाकाबंदी की थी। गुप्त सूचना मिली कि आरोपियों ने डकाला चुंगी के पास खंडहर क्वार्टरों में हथियारों के साथ बैठकर बड़ी वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विशेष टीमों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरप्रीत दुग्गल से 7 पिस्टल (32 बोर), डिंपल कौसल ये 2 पिस्टल (32 बोर), ध्रुव ये 1 विदेशी पिस्टल पीएक्स-5 (30 बोर) और 19 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना विदेश में छिपा
बाबी माही, तफज्जलपुरा पटियाला निवासी, विदेशी ठिकाने पर छिपा खतरनाक अपराधी। गिरोह ने कत्ल, टारगेट किलिंग, गैंगवार और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने के लिए संगठन बनाया था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अदालत में पेश करके इनका रिमांड लिया जाएगा, जिससे गिरोह की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें