फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस में फेरबदल: आठ IPS अफसर बदले, चहल को पटियाला रेंजऔर निलांबरी जगदाले को काउंटर इंटेलिजेंस में भेजा

Sat, 12 Jul 2025 07:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सतिंदर सिंह को लुधियाना रेंज के डीआईजी का चार्ज सौंपा गया है। वह अभी अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी का कार्यभार संभाल रहे थे। गुरमीत सिंह चौहान को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एसएएस नगर के डीआईजी का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। मान सरकार ने आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
विज्ञापन


2008 बैच की आईपीएस निलांबरी जगदाले को डीआईजी लुधियाना रेंज से हटाकर एसएएस नगर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस के डीआईजी का जिम्मा सौंपा गया है। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चहल को पटियाला रेंज के डीआईजी के साथ टेक्निकल सर्विसेज डीआईजी का भी चार्ज दिया गया है। डॉ. नानक सिंह को पटियाला डीआईजी के चार्ज से हटा कर अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन


सतिंदर सिंह को लुधियाना रेंज के डीआईजी का चार्ज सौंपा गया है। वह अभी अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी का कार्यभार संभाल रहे थे। गुरमीत सिंह चौहान को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एसएएस नगर के डीआईजी का कार्यभार सौंपा है। नवीन सैनी को पंजाब के क्राइम का डीआईजी और आईपीएस ध्रुव दहिया को काउंटर इंटलिजेंस का एआईजी का कार्यभार दिया है। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डी सुदरविझी को पंजाब एसएएस नगर इंटरनल सिक्योरिटी के एआईजी का चार्ज सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें