फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से चंडीगढ़-मोहाली में 8 की मौत, ट्राइसिटी में 350 नए मरीज मिले, वित्त सचिव भी संक्रमित

Mon, 24 Aug 2020 01:54 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना लगातार जानलेवा बना हुआ है। रविवार को कोरोना से जहां आठ मरीजों की मौत हो गई, वहीं ट्राइसिटी में 350 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों में चार चंडीगढ़ और चार मरीज मोहाली के हैं। खास बात यह है कि इनमें एक दो वर्ष की बच्ची भी शामिल है, जिसकी कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्राइसिटी में रविवार को मिले नए मरीजों में चंडीगढ़ के 142, मोहाली के 141 और पंचकूला के 67 मरीज शामिल हैं। कोरोना से लगातार हो रही मौतें और तेजी से फैल रहा संक्रमण प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण की चेन टूटती नजर नहीं आ रही।

चंडीगढ़ में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें तीन बुजुर्ग हैं। यह सभी किसी न किसी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। इनमें सेक्टर-44 निवासी 70 वर्षीय महिला शुगर आदि बीमारियों से पीड़ित थीं। वहीं, मनीमाजरा की 64 वर्षीय महिला भी शुगर समेत बीमारियों की चपेट में थीं। इनके अलावा सेक्टर-23 निवासी 64 वर्षीय पुरुष भी शुगर से लेकर कई बीमारियों से घिरे हुए थे।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-25 निवासी लगभग दो साल की एक बच्ची की भी कोरोना से मौत हो गई। रविवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों में सेक्टर छह, आठ, नौ, सेक्टर 10, 11, 14, 15, 16, 18, 19 आदि के लोग हैं। इनके अलावा सेक्टर 21, 23, 24, 27, 28, 33, 34, 35, 36, 37 के भी कई लोग शामिल हैं।

सेक्टर 40, 41, 42, 44, 45, 47, 48, 50, 51 आदि सेक्टर के भी कुछ लोग चपेट में आए हैं। बुड़ैल, डड्डूमाजरा, धनास, सेक्टर-32, हल्लोमाजरा, खुड्डा अलीशेर, मौलीजागरां, पलसोरा, पीजीआई कमी, रायपुर खुर्द, रामदरबार, दडवा आदि में भी कोरोना के केस मिले हैं। चंडीगढ़ में 21 मरीजों को ठीक होने पर स्वास्थ्य केंद्रों से छुट्टी दी गई है।

मोहाली में चार लोगों की मौत

उधर, मोहाली में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें महिलाएं शामिल हैं। डेराबस्सी की 63 वर्षीय महिला इंडस अस्पताल में भर्ती थीं जबकि सन्नी एनक्लेव निवासी 67 वर्षीय महिला की मौत जीएमसीएच पटियाला में हुई। इनके अलावा सेक्टर-105 निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। वह जीएमसीएच पटियाला में भर्ती थे।

वहीं, कैलों निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति ने आईवी अस्पताल में दम तोड़ा। सभी मृतक शुगर समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 2702 पहुंच गया है, जिनमें से 1409 लोग ठीक हो गए हैं। 1241 एक्टिव केस हैं, जबकि 52 लोग की मौत हो चुकी है। वहीं, 98 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले की बात करें तो मोहाली और खरड़ सब डिवीजन में ही कोरोना के ज्यादातर केस आ सामने रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मोहाली शहर व इसके साथ लगते इलाकों में 24 घंटे में 47 कोरोना केस सामने आए हैं। खरड़ में 29 और डेराबस्सी में चार व जीरकपुर में 21 केस सामने आए हैं। कुराली के अधीन आने वाले बूथगढ़ में 20, बनूड़ में एक और घंडूआं में 19 कोरोना के केस सामने आए हैं। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आता है तो 48 घंटे के भीतर तुरंत नजदीक अस्पताल या 105 मेडिकल हेल्पलाइन पर सूचना दें।
विज्ञापन

पंचकूला में 67 मरीज मिले

जिले में कोरोना संक्रमण के रविवार को 67 नए मामले सामने आए हैं। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे सहित छह कर्मचारी हरियाणा विधानसभा में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा डिलिवरी के लिए आईं दो महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा और पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में 40 मामले सामने आए हैं। दूसरे राज्यों और जिलों के सात जबकि 20 संक्रमित विदेश से आए लोग हैं।

रविवार को अंबाला के तीन, चंडीगढ़ के दो, बलटाना और जीरकपुर का एक-एक मामला पॉजिटिव मिला है। पंचकूला के कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। रविवार को एमडीसी-4 से 6, पिंजौर व कालका से 5-5, सेक्टर-21 से 4, सेक्टर-10 से 3, सेक्टर-4 हरिपुर, सेक्टर-25, 29, अभयपुर और राजीव कॉलोनी के 2-2 जबकि सेक्टर-7, 15, 16, 19, 20, 26, पुलिस हेडक्वार्टर में से एक-एक मामला पॉजिटिव आया है। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है।

दो गर्भवती महिलाएं भी आई पॉजिटिव
पंचकूला के नोडल ऑफिसर राजीव नरवाल ने बताया कि सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में डिलिवरी के लिए आईं दो महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। उनको आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट किया गया है। आइसोलेट करने के साथ ही डॉक्टरों की तरफ से इनकी काउंसिलिंग की जा रही है। नोडल ऑफिसर ने बताया कि कोरोना के लिए पूरे जिले में 324 लोगों का स्टाफ काम कर रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील करते कहा है कि अगर किसी को जुकाम या बुखार लगातार आ रहा है। अगर यह एक सप्ताह से ठीक नहीं हो रहा है तो वह सेक्टर-6 अस्पताल के स्पेशल फ्लू वार्ड में आकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य कोरोना को हराना है। हमारी टीमें इसके लिए पूरी तेजी से काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें