फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में आठ सट्टेबाज दबोचे, 64 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मोटर मार्केट के शोरूम की बेसमेंट में छापेमारी कर पुलिस ने आठ सट्टेबाजों को दबोचकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 64000 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल वाहिद उर्फ विधि निवासी मोरी गेट मनीमाजरा और चांद नाम का युवक शामिल है। इनके अन्य आरोपी सतपाल, सफदर, यशपाल, महबूब, अक्सर अली, कुलदीप, सोनू ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में मनीमाजरा पुलिस स्टेशन का प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह का तैनात किया गया है। इसके बाद से बाद सट्टा खेलने और लगवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मनीमाजरा के लोगों का कहना कि सट्टे का कारोबार मनीमाजरा बस स्टैंड से शुरू होकर अब मोटर मार्केट के शोरूम में सरेआम चलने लगा था। इस पर अब नकेल कसना बहुत जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें