फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-Al-Adha: बकरीद पर लोगों ने घरों में पढ़ी नमाज, सोशल डिस्टेंसिंग का भी रखा ख्याल

Sat, 01 Aug 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, चंडीगढ़
विज्ञापन
ईद की नमाज पढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कोरोना महामारी के चलते बकरीद के अवसर पर लोगों ने घरों पर नमाज अदा करके त्यौहार मनाया। मनसा देवी रोड स्थित जामा मस्जिद में कारी नोमान कादरी ने शनिवार की सुबह 6:15 बजे बकरीद की नमाज अदा की।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि वैसे तो मनीमाजरा की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई है, लेकिन मस्जिदों में नमाज के दौरान 5 से ज्यादा लोग उपस्थित नहीं थे। मौलवी इमरान ने बताया कि सुबह नमाज के दौरान मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना ने जामा मस्जिद में आकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी।

कांग्रेसी नेता इमरान मंसूरी और इंदिरा कॉलोनी के कांग्रेसी नेता जलील अहमद कुरैशी ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ घर पर ही नमाज अदा कर बकरीद का त्यौहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें