फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा : अमन-चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज पढ़ने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचना शुरू हो गए। नमाज के बाद लोगों ने देश की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।
विज्ञापन

इस मौके पर गले मिल एक-दूसरे को बधाई दी। नूरानी मस्जिद सेक्टर-26 के इमाम व खतीब मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने नमाज से पहले पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा का पर्व त्याग, बलिदान और अल्लाह के प्रति समर्पण का है। उन्होंने नमाज के बाद ईद के खुतबे में बताया कि इस पर्व का सबसे बड़ा संदेश है कि अल्लाह के प्रति संपूर्ण समर्पण। पैंगबर हजरत इब्राहिम जब प्यारे बेटे पैंगबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने को तैयार हो गए तो साबित हो गया कि एक सच्चा अल्लाह का बंदा अल्लाह के हुक्म के सामने किसी भी रिश्ते को प्राथमिकता नहीं देता। अनस से कहा कि सभी को समय का सदुपयोग करना चाहए। धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को विज्ञान और तकनीक की दिशा में बढ़ावा देकर समाज निर्माण के लिए काम करें। जामा मस्जिद सेक्टर-20 के इमाम व खतीब मौलाना मोहम्मद अजमल खान ने कहा कि बकरीद न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय नजरिए से भी महत्वपूर्ण है। यह पर्व सभी धर्मों और वर्गों के बीच भाईचारा, सहयोग और शांति का संदेश देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें