फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुदीने वाली एग करी

Sat, 11 Jan 2014 04:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एग करी एक बहुत अच्छी डिश है। इसे सूपरफूड भी कहते हैं, क्योंकि इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व होता है। हर कोई अपने-अपने तरीके से एग करी बनाता है, लेकिन आज हम आपको मसालों से भरी पुदीने वाली टेस्टी-टेस्टी एग करी बनाना सिखाएंगे।  आइये जानते हैं-
विज्ञापन


कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 35 मिनट

सामग्री-
अंडा- 3-4
प्याज- 2 लहसुन- 4-5
हरी मिर्च- 2-3
हल्दी पाउडर- 1
चम्मच लाल मिर्च पाउडर- 1
चम्मच पुदीने की पत्ती- 1 डन्ठल
धनिया पत्ती- 1 डन्ठल
जीरा- 1 चम्मच
टमैटो सॉस- 1
चम्मच पानी- 1/2 कप
नमक- स्वादअनुसार
गरम मसाला- चुटकीभर
तेल- 3 चम्मच

विधि-
प्याज को छीले और 4 भागों में काटें। मिक्सी में प्याज, पुदीने की पत्ती, लहसुन, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को पीस कर पेस्ट बना लें। उबले अंडे को छील कर उसे फ्राई पैन में तेल डाल कर हल्का भूरा फ्राई कर दें। पैन में तेल कम कर के उसमें जीरा डालें। फिर उसमें पीसा गया पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर भूनें। जब मसाला तैयार हो जाए तब उसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर पकाएं। इसके बाद कटे टमाटर डाल कर चलाएं और फिर पानी डाल कर उबालें। जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब उसमें फ्राई किये हुए अंडे डालें और हल्के से मिलायें। आंच बंद कर के पुदीने वाली अंडा करी को गरम गरम चावल के साथ सर्व करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें