चंडीगढ़। शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की वजह से अब रात के साथ सुबह भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अक्तूबर के पहले हफ्ते में ही न्यूनतम तापमान डिग्री से नीचे पहुंच गया है। तापमान में गिरावट का असर भी दिखने लगा है। अब जैसे-जैसे तापमान नीचे जाएगा, ठंड अधिक महसूस होगी।
मौसम विभाग के अनुसार नौ सितंबर को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम केंद्र के अनुसार मानसून के जाने के बाद नौ सितंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहली बारिश हो सकती है। 10 सितंबर को भी बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी।