फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी युवक सलमान को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ अदालत ने 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दर्ज मामले के मुताबिक साल 2022 में किशोरी के परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने सलमान पर बेटी को अपहृत कर ले जाने के आरोप लगाए थे। मौलीजागरां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी दौरान किशोरी ने चंडीगढ़ लौटने पर परिजनों को सारी बात बताई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। करीब साल भर तक चली अदालती कार्रवाई के दौरान सामने आए तथ्यों की जांच और दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार को आरोपी को दोषी करार दिए जाने के बाद सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें