फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूपीबी के 11 भवनों का लोकार्पण आज करेंगे शिक्षा मंत्री निशंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के लोगों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में 12 अक्तूबर एक ऐतिहासिक तारीख होगी। शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के ग्राम घुद्दा जिला बठिंडा में स्थित अल्ट्रामॉडर्न नए विश्वविद्यालय परिसर एवं नवनिर्मित भवनों का सोमवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण करेंगे। पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने कहा कि सीयूपीबी का हरा-भरा नया परिसर 500 एकड़ में फैला है। यह देश में अपनी तरह का पहला परिसर है जिसे विशिष्ट रूप से गृहा (जीआरआईएचए) मानदंडों के अनुसार पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा कुशल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सीयूपीबी मुख्य परिसर का मास्टर प्लान को गृहा वृहत विकास के अंतर्गत पांच सितारा प्रमाणित है, जो कि शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार है।
विज्ञापन

समारोह के दौरान शिक्षा मंत्री की ओर से पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए परिसर में 203.78 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 11 भवनों और विश्वविद्यालय स्मारक (जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान को समर्पित) का लोकार्पण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य सीयूपीबी के नए कैंपस की विकास योजना के चरण- 1ए के तहत आते हैं, जिसकी आधारशिला 7 सितंबर 2015 को तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री मृति जुबिन ईरानी और पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने की थी। लोकार्पण समारोह में पीयू के भी कई शिक्षक जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें