फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दस लेक्चरारों को प्रमोट कर बनाया प्रिंसिपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने सोमवार को शहर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत दस लेक्चरारों को प्रमोट कर प्रिंसिपल बना दिया। हालांकि ये सभी लेक्चरार विभिन्न स्कूलों में पहले बतौर कार्यकारी प्रिंसिपल ड्यूटी दे रहे थे। विभाग ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर सभी को प्रिंसिपल पद की मुहर लगा दी।
विज्ञापन

विभाग ने सभी को डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी के तहत प्रमोशन दिया गया। हालांकि अभी एक साल तक इन 10 प्रिंसिपलों को प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। अगर इस पीरियड के दौरान किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधि में कोई शिक्षक शामिल होता है तो उनका प्रमोशन रद्द कर दिया जाएगा। प्रमोशन मिलने वाले लेक्चरार में पूनम सूद, राजन जैन, निर्मल शर्मा, सुखराज कौर, प्रीति गर्ग, मीनाक्षी अनेजा, जैस्मिन जोश, बीना रानी, सविता शर्मा और देवेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें