फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू में आज सीनेट की बैठक होने जा रही है। इसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। इसी दौरान बोर्ड ऑफ फाइनेंस और एकेडमिक का चुनाव भी होगा। चुनाव में बोर्ड ऑफ फाइनेंस का मुकाबला कड़ा होगा, क्योंकि इसमें भाजपा बनाम कांग्रेस के मेंबर वोट करेंगे। भाजपा की ओर से सीनेटर संजय टंडन, गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना से डॉ. मुकेश अरोड़ा और डीएवी मैनेजमेंट से प्रिंसिपल बीसी जोसन चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस की ओर से प्रो. रजत संधीर, गुरजोत सिंह, डॉ. सविंदर संधू के नाम सामने आए हैं। इनमें से एक-एक नाम दोनों ही दल वापस लेंगे। दो सदस्यों का चुनाव हर साल बोर्ड ऑफ फाइनेंस के लिए होता है। बोर्ड ऑफ एकेडमिक में भाजपा की ओर से कोई नाम प्रस्तावित नहीं किया गया है। दूसरे ग्रुप ने 5 शिक्षकों के नाम प्रस्तावित कर दिए हैं।
इसके अलावा पूर्व वीसी पर लगे सेक्सुअल हेरासमेंट के आरोपों की चिट्ठी फिर से बैठक में आ रही है। पूर्व वीसी ने आरोप लगाने वाली रिसर्च स्कॉलर की मंशा को सभी के सामने रख दिया था।
विज्ञापन

इसी बैठक में कर्मचारियों के लिए कैशलैस ट्रीटमेंट फैसिलिटी का प्रस्ताव भी पास होने के लिए आ रहा है। इसके साथ ही यूआईएएमएस विभाग की ओर से कैपिटल मार्केट में एमबीए कोर्स शुरू किए जाने का प्रस्ताव आएगा। इसके अलावा पिछली सिंडिकेट की बैठक में जो प्रस्ताव पास हुए थे वह सभी इसमें आएंगे।
कल चुनाव से पता चलेगा- किसका होगा दबदबा
आज 14 दिसंबर को होने जा रही सीनेट की बैठक में बोर्ड ऑफ फाइनेंस का चुनाव होगा। इसमें दोनों ग्रुप वोट करेंगे। जिस ग्रुप के सदस्य चुनकर आएंगे, उसी ग्रुप का सिंडिकेट के 15 दिसंबर को होने वाले चुनाव में दबदबा होगा। हालांकि कुछ सीटें इधर-उधर सिंडिकेट के चुनाव में हो सकती हैं लेकिन मुकाबला कई फैकल्टियों में कड़ा है। दोनों ही ग्रुप अपनी महारथ में पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें