फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया कॉफी हाउस आठ जनवरी से होगा शुरू, 50 हजार कम से कम किराया रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू के इंडिया कॉफी हाउस का संचालन 8 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। कम से कम किराया 50 हजार रखा गया है। इससे अधिक जो भी व्यक्ति किराया देगा उसे इसका टेंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंडिया कॉफी हाउस इसलिए बंद हुआ था कि संचालन ने इसका किराया अधिक होना बताया। साथ ही इनकम नहीं हो पा रही थी। लगभग छह महीने से यह कॉफी हाउस बंद चल रहा है। उसके बाद एक कमेटी बनाई गई जो इसके संचालन के लिए फैसला लेगी। साथ ही मेन्यू का निर्धारण करेगी जो यहां बिकेगा। यह अब जाकर तैयार हो पाया है। पीयू ने ई टेंडर के जरिये आवेदन मांगे हैं। सर्वाधिक किराया जो भी व्यक्ति देगा उसे ही इसका काम दिया जाएगा। कॉफी हाउस को बांटा नहीं जाएगा, एक ही व्यक्ति को पूरा एरिया दिया जाएगा। मालूम हो कि पहले कॉफी हाउस का किराया 30 से 32 हजार के मध्य था। अब काफी बढ़ गया है। अब सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि इसके लिए टेंडर आएंगे या नहीं। फिलहाल पीयू ने इसके संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 7 जनवरी दिन में 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं और इसी दिन शाम चार बजे टेंडर खुल जाएंगे। उसी के साथ अगले दिन से इसके संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें